खराब सड़कों को देख भड़के डिप्टी सीएम अधिकारियों की लगाई क्लास दी ये हिदायत

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का प्रथम शहडोल नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान डिप्टी सीएम शहडोल और रीवा से शहडोल हाईवे के निर्माण में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द सड़क निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- शुक्ल 

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा इस कार्य को प्राथमिकता से लें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि टेटका मोड़ से शहडोल तक नवीन सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं जल्दी टेटका मोड़ से शहडोल तक नवीन सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्यों से जुडे अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर दोनों सड़कों का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्होंने इस दौरान कहा कि रीवा से शहडोल और उमरिया से शहडोल मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें