मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस की धक्का मुक्की से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल बेहोश हो गई है 6 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यर्कता राज्यपाल के पास ज्ञापन सौंपने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इस दौरान पुलिस और महिला कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की हो गई
बताया जा रहा है कि धक्का लगने से महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई। यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला पुलिस के अलावा जेंस पुलिस ने भी कांग्रेसी महिलाओं को धक्का दिया है 6 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है










