देर रात बदल गए EOW और लोकायुक्त के बड़े अफसर IPS समेत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, अरुण कुमार मिश्रा की वापसी देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) के 7 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। भोपाल लोकायुक्त और EOW के एसपी का भी नाम शामिल है। वहीं अरुण मिश्रा की EOW में वापसी हो गई है तबादला एक्सप्रेस चलने से कौन कहां भेजा गया, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल लोकायुक्त और EOW एसपी बदले गए

मंडला के उप सेनानी भेजे गए आईपीएस अरुण कुमार मिश्रा  की एक बार फिर EOW में वापसी हो गई है। उन्हें भोपाल ईओडब्ल्यू का एसपी बनाया गया है भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास एआईजी कार्यालय भेजा गया है। वह रीवा जोन आईजी के रूप में पदस्थ किए गए हैं रामेश्वर सिंह यादव को EOW इंदौर का एसपी बनाया गया है। इंदौर EOW एसपी धनंजय शाह को एआईजी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है

इन अफसरों का भी हुआ तबादला

भोपाल EOW एसपी राजेश कुमार मिश्रा लोकायुक्त एसपी बनाया गया है इंदौर लोकायुक्त एसपी सव्यसांची सर्राफ को भोपाल एआईजी कार्यालय भेजा गया है इसी के साथ विशेष शाखा में पदस्थ इंदौर जोनल के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में एसपी बनाया गया है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें