पुलिस ने जुआ के फड़ में दबिश देकर भाजपा नेता और एसीबी प्रधान आरक्षक सहित 10 लोग को गिरफ्तार किया

पुलिस ने जुआ के फड़ में दबिश देकर भाजपा नेता और एसीबी प्रधान आरक्षक सहित 10 लोग को गिरफ्तार किया

सुरजपुर पुलिस ने विश्रामपुर थाने की करंजी चौकी के खोपा गांव में चल रहे जुआ के फड़ में दबिश दी, इस दौरान पुलिस ने लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार किया, आश्चर्य की बात तो यह है कि इसमें अंबिकापुर एंटीकरप्शन ब्यूरो का प्रधान आरक्षक सम्मीउल्ला खान और भाजपा के नेता जनपद सदस्य विकास कुमार पटेल शामिल है पुलिस ने जुआरियों से नकदी 83 हजार रुपए के साथ 2 कार और 5 बाइक बरामद किया है

बिश्रामपुर व करंजी की संयुक्त पुलिस टीम ने ये कार्यवाही की है। दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की खोपा गांव में हॉस्पिटल के समीप

52 परियों पर कुछ लोग दाव लगा रहे हैं एसएसपी एमआर आहिरे के निर्देश पर बिश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा व करंजी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता की संयुक्त पुलिस टीम ने खोपा गांव में दबिश दी पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को हार-जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जुआरियों में ACB का आरक्षक सम्मीउल्ला खान और भाजपा नेता जनपद सदस्य विकास कुमार पटेल भी शामिल है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 83 हजार रुपए नकद जब्त किया है। इसके साथ ही 2 कार और 5 बाइक बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें