केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने रायपुर में एनसीबी के नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए आंचलिक कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे उद्घाटन के बाद श्री शाह ने नारकोटिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक की

अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के बाद रविवार को रायपुर से दिल्ली लौट गए इससे पहले समीक्षा बैठक में अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्रग्स तस्करी की जांच साइंटिफिक तरीके से की जानी चाहिए उन्होंने टॉप टू बॉटम अप्रोच को अपनाने पर जोर दिया जिससे ड्रग्स के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। कहा- एक दुकान में नशे की पुड़िया आई तो पता करना होगा कि देश में कहां से आई कहां बनी इसके नेटवर्क को ध्वस्त करना पड़ेगा साथ ही कहा कि ड्रग डीलर की संपत्ति जब्त कीजिए इसमें झिझकने की जरूरत नहीं है फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा सकती है बैठक में शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में सीबीआई के उपयोग का प्रतिशत 1.45 है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा ह रिव्यू मीटिंग के बाद छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी शामिल हुए इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी बैठक में शामिल रहे सहकारिता को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार नई स्कीम लॉन्च करेगी।छत्तीसगढ़ की चुनौतीपूर्ण स्थितिकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ 7 राज्यों से सीमा साझा करता है और इसका नजदीकी कनेक्शन बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और आंध्र प्रदेश से है जो ड्रग्स तस्करी के लिए एक संभावित रूट बनाता है उन्होंने गांजे की तस्करी का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इसका उपयोग राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स से अर्जित धन का उपयोग आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गतिविधियों में हो रहा है जिसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए रणनीतिअमित शाह ने अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चार सूत्रीय रणनीति डिक्टेशन नेटवर्क का डिस्ट्रक्शन कलप्रिट का डिटेंशन और ऐडिक्ट का रिहैबिलिटेशन पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए राज्य और केंद्र के अधिकारियों को नियमित बैठकें कर लक्ष्य तय करने चाहिए, और उनकी समीक्षा भी की जानी चाहिए।केंद्रीय सचिवालय भवन में एनसीबी कार्यालय का शुभारंभ एनसीबी का यह नया कार्यालय रायपुर के केंद्रीय सचिवालय भवन में खोला गया है यह कार्यालय छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे 6 राज्यों—ओडिशा झारखंड, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश में ड्रग्स तस्करी की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस कार्यालय के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां समन्वय के साथ काम करेंगी, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी ड्रग्स तस्करी रोकने की दिशा में अहम कदमइस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए और ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए एक संयुक्त समन्वय समिति बनाने पर जोर दिया इस बैठक में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिन्होंने ड्रग्स से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए रणनीति बनाई ड्रग्स तस्करी रोकने को लेकर बनी रणनीति
दरअसल नक्सलवाद के बाद दूसरे दिन देश भर में ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए भी रणनीति तैयार की गई इस बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग के अधिकारी शामिल हुए उनसे ड्रग्स नेटवर्क इसे रोकने कार्रवाई युवाओं और स्टूडेंट्स में जागरूकता को लेकर चर्चा की गई बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो राजस्व खुफिया निदेशालय रेलवे सुरक्षा बल भारतीय डाक राज्य औषधि नियंत्रक फोरेंसिक विज्ञान एक्सपर्ट सामाजिक न्याय मंत्रालय प्रवर्तन निदेशालय राज्य एड्स नियंत्रण संगठन के केंद्र से और राज्य से अफसर शामिल हुए उनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव गृह विभाग के सचिव, पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, समाज कल्याण मंत्रालय, वन विभाग कृषि विभाग राज्य उत्पादन शुल्क उच्च शिक्षा विभाग स्कूल शिक्षा विभाग जैसे डिपार्टमेंट के सचिव भी शामिल हुए










