बड़े हमले में शामिल 5 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर यहां देखिए

धमतरी जिले से एक 5 लाख के इनामी नक्सली द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि नक्सली पर 6 मामलों में अपराध दर्ज है। नक्सली ने धमतरी SP के सामने सरेंडर किया है। एसपी ने बताया कि इनामी नक्सली पर हत्या मुठभेड़ और आईडी लगाने जैसे मामले दर्ज थे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार के बनने के बाद से ही सुरक्षाबलों को सफलता पर सफलता मिल रही है आए दिन नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं तो कभी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं बीते बुधवार को भी छत्तीसगढ़ के माओवादी संगठन से जुड़े एक नक्सली ने मलकानगिरी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम मुकेश खोसा बताया जा रहा है, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था

नक्सली (Rewarded Naxalite Surrenders) मुकेश खोसा ने 2023 में माओवादी संगठन में शामिल होकर लगभग 8 महीने तक संगठन के लिए काम किया। इस दौरान वह कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहा आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार ने नक्सली को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और पुनर्वास नीति के तहत अन्य लाभ प्रदान किए हैं। मलकानगिरी डीआईजी चरण सिंह मीना ने इस मामले की जानकारी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें