भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी के मसले पर कांग्रेस आक्रामक है कांग्रेस गिरफ़्तारी के विरोध को जनता से सीधे जोड़ने की कवायद में है। खबरें हैं कि 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक में इस मसले पर व्यापक चर्चा के बाद रणनीति तय हो जाएगी वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह कहा है कि इस मामले में कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है
सीएलपी डॉ महंत का फ़ेसबुक पोस्ट
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने फ़ेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि आगामी 20 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बैठक के दो विषय बताए हैं इनमें पहला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर स्मरण और श्रद्धांजलि और दूसरा है भिलाई विधायक देवेंद्र की गिरफ़्तारी और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सबसे नीचे लिखा है उक्त बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है
राजीव भवन में पीसी कांग्रेस के आक्रामक तेवर
राजीव भवन में पीसीसी चीफ दीपक बैज की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पाटन विधायक भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति थी। इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 20 अगस्त को विधायक दल की बैठक के बाद 21 अगस्त को गिरफ़्तारी के विरोध में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है यह विरोध प्रदर्शन ज़िला मुख्यालय पर होगा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवालिया अंदाज में कहा-विधायक देवेंद्र यादव बलौदा बाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए। वे भीड़ में पाँच मिनट रुक कर वापस आ गये थे कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनकी संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं और न ही व किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने ग़लत तरीके से गिरफ़्तार किया है प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा – कल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उनके निवास में गये थे जहां देवेंद्र यादव को पूछताछ करने के लिए पुलिस आई थी और फिर गिरफ़्तार करके ले गई। विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है भाजपा की सरकार कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है पाटन विधायक भूपेश बघेल ने इस कार्यवाही को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के संरक्षण में होने का आरोप लगाया है। पाटन एमएलए बघेल ने कहा -पुलिस ने तो धारा लगाई है, उसका साक्ष्य दिखाना चाहिए 67 दिन बाद विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी की गई। जाँच अधिकारी जितना लिख सकता था सारी धाराएँ लिख दी गईं हैं जाँच अधिकारी जितना पढ़ा होगा उतनी धाराएँ लगा दी गई हैं
सीएम साय बोले -पुलिस अपना काम कर रही है
देवेंद्र यादव की गिरफ़्तारी के मसले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र मानने से इंकार किया है। सीएम साय ने कहा -पुलिस अपना काम कर रही है कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है देवेंद्र यादव विधायक हैं, कोई छोटा मोटा आदमी नहीं है पुलिस सोच समझ कर काम कर रही है
पाटन विधायक भूपेश बोले- चलो मुख्यमंत्री ने मुँह तो खोला
सीएम साय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाटन विधायक भूपेश बघेल ने यह कहते हुए तंज किया है चलो कम से कम मुख्यमंत्री ने मुँह तो खोला पाटन एमएलए बघेल ने कहा -बीजेपी यह बताना चाहती है कि हम विधायक को जेल भेज सकते हैं










