मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक सेना का अग्निवीर जवान हाई प्रोफाइल चोर बन गया। आरोपी जवान पठानकोट के फतेहगढ़ में पदस्थ है वह अपनी ड्यूटी से 15 दिनों की छुट्टी लेकर आया और घर आकर उसने एक ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया परिवार के लोगों ने भी उसका इस लूटकांड में साथ दिया पुलिस ने 400 CCTV फुटेज खंगालने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके पास से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद कर लिया है
13 अगस्त को S S ज्वेलर्स में हुई थी 50 लाख की लूट
दरअसल बागसेवनिया थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की शाम S S ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाश पहुंचे और स्टाफ के साथ मारपीट की इस दौरान एक आरोपी ने दुकान के मालिक को बंदूक से डराते हुए कहा कि सारा सामान और पैसा दे दो वरना उसे जान से मार देंगे। इसके बाद अन्य आरोपी काउंटर के अंदर घुसा और तिजोरी से 35 हजार कैश लूट लिया










