मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व नेता प्रतिपक्ष भिंड कलेक्टर और SP पर लगाए आरोप अधिकारियों पर FIR कराने थाने पहुंचे PCC चीफ और दिग्विजय

धर्मेंद्र ओझा भिंड मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह आज भावुक हो गए और मंच से ही फूट-फूटकर रोने लगे इस दौरान उन्होंने भिंड एसपी और कलेक्टर पर भी जमकर हमला बोला। साथ ही लहार के जंगी प्रदर्शन में पहुंचे 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर झूठा केस लगाकर कार्रवाई की जा रही है

डॉ. गोविंद सिंह ने मंच पर बैठे कांग्रेस नेताओं की तरफ देखकर रोते हुए कहा-आप लोग मेरी मदद भले ना करें लेकिन जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया है उन पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आप लोग उनकी मदद करें गोविंद सिंह ने कांग्रेस नेता की एक फोटो भी दिखाई उनका आरोप है कि पुलिस ने उसकी पिटाई की है

अधिकारी बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं

वहीं जीतू पटवारी ने कहा कि जिले के जो अधिकारी अपनी सर्विस रूल भूलकर बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं अगर उन्होंने भाजपा के नेताओं के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं या आम जनों पर कार्रवाई कई तो उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी

भिंड में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता हुए शामिल हुए लहार में कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन और सभा के बाद रैली निकाल कर भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेता पहुंचे और कलेक्टर को कलेक्ट्रेट गेट पर ज्ञापन सौपा ज्ञापन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और कलेक्टर के बीच चर्चा हुई पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस दौरान बोले कि भाजपा के इशारे पर भिंड जिला प्रशासन काम कर रहा है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले कार्यकर्ताओं पर हो रहे जुल्म को लेकर आज लहार में जंगी प्रदर्शन रखा गया

भिंड कलेक्टर पर FIR कराने थाने पहुंचे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र अचानक पहुंचे भिंड कलेक्टर पर FIR कराने के लिए देहात थाने पहुंचे। देहात थाने पहुंचकर थाना प्रभारी मुकेश शाक्य को FIR करने के लिए उन्होंने शिकायती आवेदन दिया दिग्विजय सिंह के साथ उनके पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे कलेक्टर पर मामला दर्ज करने के लिए थाने पहुंचे थे

कलेक्टर के वायरल ऑडियो पर मचा था बवाल

भिंड कलेक्टर के वायरल ऑडियो पर बवाल मचा था जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट की दहलीज खटखटाऊंगा

क्या है पूरा मामला

दरअसल भिंड में होटल संचालक के बेटे की हत्या के मामले में पीड़ित पिता और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था इस ऑडियो में होटल संचालक पन्ना लाल जैन ने बेटे की हत्या के आरोपियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए एक विवाद में आरोपियों के मकान तोड़े गए लेकिन उनके बेटे की हत्या के आरोपियों के मकान नहीं तोड़े गए इस पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों अलग मामले हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें