बेटी की बहादुरी को सलाम पिता की जान बचाने हथियारबद हमलावरों से भिड गई सुशीला पढिए पूरी स्टोरी

छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर मे एक बहादुर बेटी अपने पिता की जान बचाने अकेले ही चार हमलावरो से लड गई दरअसल सोमवार की रात लगभग 7 बजे नारायणपुर जिले के झारागाव मे 8 हथियारबद हमलावरो ने सोमधर काेर्राम के घर मे घुसकर धारदार हथियार से सोमधर के गर्दन पर वार किया जो हडबडाहट मे पीडित के सीने मे जा लगा हमलावर दूसरा हमला कर पाते तभी अचानक मौके पर उनकी बेटी सुशीला कोर्राम पहुच गई बहादुर बेटी ने अकेले ही चार हमलावरो से लडकर अपने पिता को बचाया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण पहुचे और घायल सोमधर को अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा

सुशीला कोर्राम घायल ग्रामीण की बेटी

पूरी प्लानिंग से हमला करने पहुचे हमलावरो के हाथ से बहादुर बेटी ने कुल्हाडी छीना इस दौरान धक्कामुक्की कर हमलावरों ने उसे जमीन पर पटक दिया पर वो पीडित पर दूसरा हमला करने मे सफल नही हो पाए इसी दौरान बेटी चीखने चिल्लाने लगी इसके बाद हमलावर डरकर मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद को पहुचे और पीडित को अस्पताल पहुचाया

मामले की जाच के बाद होगी कार्रवाई  एसपी

घायल ग्रामीण की स्थिति को देखते हुए उन्हे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कालेज लाया गया है जहा उनकी स्थिति खतरे से बाहर है इस घटना को प्रथम दृष्टया नक्सल हमले से जोडकर देखा जा रहा था पर परिजनो ने इस हमले मे पीडित के छोटे भाई के होने का अदेशा जताया है वही नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने भी पहले ही इस घटना को नक्सल घटना होने से इंकार करते हुए पूरे मामले की जाच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें