उपमुख्यमत्री विजय शर्मा का अफसरो को कडी निर्देश निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजेसियो पर कडी कार्यवाही करे

उपमुख्यमत्री एव गृहमत्री श्री विजय शर्मा ने केन्द्र तथा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यो की प्रगति की गहन समीक्षा की

उपमुख्यमत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास सिचाई परियोजना बैंकिग सुविधाए सहित शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओ के विस्तार पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए

प्रदेश के उपमुख्यमत्री एव गृहमत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास किसानो के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओ वनाचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे बैकिग सुविधाओ के विस्तार शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओ के विस्तार पर विशेष जोर दिया है

श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वहा कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष मे केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा सचालित जनकल्याणकारी योजनाओ कार्यक्रमो की गहन समीक्षा की उन्होने समीक्षा बैठक मे जिले के वनाचल क्षेत्रो मे अधोसरचना पुल-पुलिया सडक पीएम जनमन योजना प्रधानमत्री आवास योजना कृषि उपज मडी के स्वीकृत विकास कार्य विधायक निधी प्रभारी मत्री द्वारा स्वीकृत कार्य मुख्यमत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य त्रि-स्तरीय पचायती राज सस्थानो के क्षमता विकास योजना अतर्गत स्वीकृत कार्य मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य लोक निर्माण विभाग के कार्य नई सिचाई परियोजनाओ वनाचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो मे बैकिग सुविधाओ के विस्तार शिक्षा स्वास्थ्य और मूलभूत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओ के विस्तार की गहन समीक्षा की उन्होने सबधित विभागों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए

उपमुख्यमत्री श्री शर्मा ने विभिन्न मदो से स्वीकृत कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए उन्होने कृषि उपज मडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रारभ नही करने पर कड़ी नाराजगी जाताई उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो मे गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा निर्माण कार्य मे यदि गुणवत्ताहीन की शिकायत मिलती है ऐसे निमार्ण कार्यों की सभी पहलुओ की जाच कराई जाएगी और संबंधित विभाग के अधिकारियो की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एंजेसी तथा सबधित ठेकेदारो पर कडी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने सबधित विभागीय अधिकारियो को निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान मे रखते हुए निर्माण कार्यो की सतत मानिटरिग करने के निर्देश दिए उन्होने कलेक्टर को समय-समय पर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा

उपमुख्यमत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले मे किसानो के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के सूदूर एव ग्रामीण क्षेत्रो मे जिला सहकारी केन्द्रीय बैक की पाच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए इन पाच नई बैकिग शाखाओ मे सूदूर वनाचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी कोयलारी झलमला सुरजपुरा और राजानवागाव शामिल है इन ग्रामो मे बैकिग सुविधाओ के विस्तार होने से क्षेत्र के हजारो किसानो को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे उन्होने जिला सहकारी केन्द्रीय बैक को राजनादगाव से पृथक कर स्वतत्र कबीरधाम जिले के लिए बैक खोलने के प्रस्ताव बनाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए उन्होने कहा कि राजनादगाव के केन्द्रीय जिला सहकारी बैक कबीरधाम जिले के कूकदूर से लेकर मानपुर-मोहला तक कुल चार जिले सचालित हो रहे है कार्य क्षेत्र विस्तार अधिक होने के कारण बैंकिग से जुडे किसानो की समस्याओ का निराकरण करने मे विलंब हो जाता है, इसलिए कबीरधाम जिले मे पृथक से बैंक खोलने पर विचार करने की जरूरत है

उपमुख्यमत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोध मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की उन्होंने कवर्धा शहर के विस्तार को विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियो को सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए उन्होने बैठक मे राज्य शासन द्वारा कवर्धा से होते हुए खैरागढ राजनादगाव मोहला मानपुर व बस्तर को जोडने वाले राजकीय मार्ग को नेशनल हाईवे मे शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी भी दी उन्होने लोक निर्माण विभाग से रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यो की प्रगति की जानकारी ली उपमुख्यमत्री ने जिले में रसोई गैस सिलेण्डर की सुगम आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले और कवर्धा शहर के लिए कुल चार नए गैस एजेसी की स्वीकृति के लिए शासन एव कपनी को माग पत्र भेजने के निर्देश दिए बैठक में बताया गया कि जिले मे वर्तमान मे 12 एजेंसियो के माध्यम से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है उन्होने जिले मे स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार की दृष्टि से वनाचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र तरेगाव जगल दलदली रामपुर भिभौरी इदौरी चिल्फी और राजानवागाव क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुल सात एम्बुलेस की खरीदी के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए बैठक मे बताया गया कि वर्तमान मे 26 एम्बुलेस सचालित हो रही है जिमसे बाइक एम्बुलेस 108 और 102 हाट बाजार क्लिनिक की एम्बुलेस शामिल है बैठक मे आदिम जाति विकास विभाग द्वारा सचालित छात्रावास आश्रम के उन्नयन विस्तार निर्माण कार्य स्कूल भवन निर्माण की नई स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीदी जिले मे स्वीकृत मेडिकल कालेज सचालन के लिए आवश्यक भवन की उपलब्धता की तैयारियो की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उपमुख्यमत्री श्री शर्मा ने वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता खरीदी के सबध में जानकारी ली उन्होने गौ अभ्यारण्य के सबध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए बैठक मे प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र के अतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत 47 सड़क की स्वीकृति मिली है जिसकी कुल लबाई 186 किलोमीटर है। उन्होने बताया कि 40 सडक का कार्य प्रारभ कर दिया गया है। बचे हुए सडक का कार्य भी जल्दी ही किया जाएगा खाद्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र मे धान खरीदी की सुविधा के लिए माग के अनुरूप ग्राम बैरख खोलवा और नेवासपुर मे नए धान खरीदी केद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है

बैठक मे कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे वनमडलाधिकारी श्री शशि कुमार जिला पचायत सीईओ श्री सदीप अग्रवाल अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एव जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें