जमुना कॉलोनी में भाजपा नेता के घर चोरों का धावा, सामान और जेवर ले गए चोर

अनूपपुर जिले में चोरी की वादरातों ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। अब चोरों के निशाने पर भाजपा का एक नेता आ गया है। जमुना कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी हुई है।

भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना कॉलोनी निवासी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के घर पर चोरी की वारदात हुई है। जिस वक्त चोरी हुई राजेश सिंह परिवार सहित घर में ही सो रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सुबह होने पर मामले की जानकारी सामने आई। राजेंद्र सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि रात में 12 बजे परिवार सहित सो गए थे। सुबह चार बजे बजे उठकर देखा तो बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद था। आंगन का दरवाजा खुला था। संदेह होने पर छोटे भाई को फोन कर बुलाया। उसने बाहर से बेडरूम का दरवाजा खोला और देखा तो घर के अंदर एक बड़ी अलमारी का दरवाजा एवं दीवान का लॉकर टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी छोटी अलमारी नहीं थी, जिसकी खोजबीन करने पर वह टूटी हुई हालत में खेत में मिली। अलमारी में रखा सोने-चांदी का सामान एक नग पायल चांदी की, एक सोने की छोटी लॉकेट, दो नग सोने की अंगूठी, सेट टॉप बॉक्स तथा अन्य उपयोगी सामान चोरी कर लिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया और चोरों की पतासाजी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें