हर घर के किचन में दाल, सब्जियां और प्याज जैसी चीजें हर दिन इस्तेमाल में आती हैं. नॉन वेज खाने में तो प्याज ही सबसे खास चीज है. इस साल जून का महीना शुरू होते ही दाल और प्याज जैसी चीजों के दाम तेजी से बढ़े हैं. नतीजा यह हुआ है कि हर परिवार के किचन का बजट बिगड़ गया है. अरहर, मूंग और चने समेत ज्यादातर दालों के दाम में जबरदस्त इजाफा हुआ है. दूसरी तरफ, भीषण गर्मी के चलते सब्जियां भी महंगी हो गई हैं. इसी के चलते लोगों को अपने किचन के बजट में कटौती करनी पड़ रही है. यह हाल तब है जब चुनाव खत्म होते ही दूध कंपनियों ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी थी.
अब अरहर की दाल का थोक दाम 200 रुपये के पार पहुंच गया है. आम ग्राहकों को यही दाल 200 से 2220 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही हैं. वहीं, चिकन भी 200 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है. अरहर के अलावा, चना, उड़द और अन्य दालों के दाम में भी तेजी देखी गई है. इसी समय पर भीषण गर्मी के चलते सब्जियां भी महंगी हो गई हैं. मांग बढ़ने के साथ दाल की कीमतें भी बढ़ गई हैं. दूध, दाल और सब्जियों के साथ-साथ सरसों के तेल और रिफाइंड के दाम में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.
बीते कुछ हफ्तों में प्याज की थोक कीमत 26 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 30 रुपये तक हो गई है. 30 से 35 रुपये में बिकने वाला टमाकर 50 से 60 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है. व्यापारियों का कहना है कि जून महीने में सब्जियों के दाम इसी तरह बढ़ते रहने की उम्मीद है और जुलाई से पहले कोई राहत नहीं मिलने वाली है.










