देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां की एक महिला ने दावा किया है कि उसे आइसक्रीम की कोन के अंदर एक कटी हुई उंगली मिली है. महिला ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है और पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने कहा कि यह आइसक्रीम उसने ऑनलाइन ऑर्डर की थी. पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में सामने आया है कि आइसक्रीम के अंदर इंसानी अंग है. पुलिस ने सबूत पुख्ता करने के लिए आइसक्रीम में मिले अंग को एफएसएल (FSL) भेजा है.
महिला ने दावा किया कि उस ने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है. वहीं पुलिस ने कहा, ”एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला. जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची. मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है. आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है.
पुलिस जांच के लिए भेजा FSL
महिला ने दावा किया कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा ली थी,महिला ने बताया कि खाते वक्त उसे जैसे ही लगा कि कुछ गड़बड़ है तो कोन के भीतर इंसानी कटी हुई उंगली दिखाई दी. वहीं, पुलिस ने कहा है कि एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर से मंगाई गई आइसक्रीम के भीतर से इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला है. महिला ने इसकी शिकायत मलाड पुलिस स्टेशन को दी. मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी भेज दिया है.
ऑर्डर देते वक्त नहीं थी ये उम्मीद
ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है. महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था. सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.










