सगा पोता निकला दादा-दादी का हत्यारा, पुलिस ने किया दंपती के कत्ल का पर्दाफाश

Crime News: मांग पूरी नहीं हुई तो मनीष मेहरा ने अपने दादा अनोखीलाल और दादी कमला बाई की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है.
MP Crime News: सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने खेत में मिली बुजुर्ग दंपती की लाशों को लेकर खुलासा कर दिया है. दंपति की हत्या की वारदात को उनके सगे पोते ने अंजाम दिया था. चौकीदार का पद पाने के लिए आरोपी पोते ने दादा और दादी की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है.   .

पुलिस के मुताबिक, रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम सतार में बीते दिनों एक खेत में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध लाश मिली थी. गले पर निशान थे. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल शुरू की और एसपी के निर्देशन में टीम बनाई गई.

लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो मनीष मेहरा ने अपने दादा अनोखीलाल और दादी कमला बाई की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है.

रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे बताया कि पोता ही बुजुर्ग दंपती के हत्याकांड का आरोपी निकला है. पुलिस ने आरोपी पोते मनीष मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है. चौकीदार का पद पाने के लिए पोते ने अपने दादा-दादी की हत्या की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें