Umaria News: बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो साल बताई जा रही उम्र

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के बिरुहुली बीट में दो वर्षीय नर बाघ मृत अवस्था में मिला है। घटना गुरुवार की है, घटना के बाद पूरे प्रशासनिक एरिया में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पनपथा बफर के वनकर्मियों को गुरुवार की देर शाम आरएफ-407 में मृत नर बाघ देखा गया। वहीं, जब वनकर्मी जंगल के गश्त में थे। जहां अब मिली जानकारी के बाद जिम्मेदार वन अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी गई है।

वहीं, अब करीब दो वर्षीय नर बाघ की कैसे मौत हुई है। जहां अब फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि, बाघ के शव को देखकर प्रथम दृष्ट्या दूसरे बाघ के लड़ने से मौत हुई है। जहां अब ऐसा होने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें