‘ये भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल…’, चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी ने किया पोस्ट

नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है यह भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व पल है. उन्होंने कहा कि मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं.

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छूती हुई नहीं दिख रही है. बीजेपी 239 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी नीत NDA 290 सीटों पर आगे चल रहा है. नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है. यह भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व पल है. उन्होंने कहा कि मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कामों को जारी रखेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें