Sagar: पुलिस आरक्षक जुआ फड़ से हर दिन लेता था चार हजार रुपये, SP ने चौकी प्रभारी और आरक्षक को किया निलंबित

जिले की शाहपुर चौकी में पदस्थ अहिरवार अवैध जुआ फड़ से हर दिन चार हजार रुपए ले रहा था। मामले में चौकी प्रभारी का आचरण भी संदिग्ध पाया गया। इसके बाद एसपी ने का दोनाें को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सागर जिले के सानौधा थाना की शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित होने के मामले में एसपी अभिषेक तिवारी ने शाहपुर चौकी प्रभारी और एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 30 मई को थाना सानौधा की पुलिस चौकी शाहपुर के तहत आने वाले बासूखेड़ा गांव में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर रहली एसडीओपी ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की। टीम ने ग्राम बासूखेड़ा पहुंचकर खेत में दबिश दी। कार्रवाई में 12 जुआरी, 10 बाइक, एक कार समेत 49 हजार 330 रुपए जब्त किए थे।

जुआरियों से पूछताछ में सामने आया कि चौकी शाहपुर के घटनास्थल पर पिछले 5 दिनों से जुआ फड़ संचालित हो रहा था। चौकी में पदस्थ आरक्षक रेवाराम अहिरवार अवैध जुआ फड़ संचालित करने पर हर दिन चार हजार रुपए ले रहा था। उक्त मामले में शाहपुर चौकी प्रभारी कार्यवाहक एएसआई हरिनारायण सौर का आचरण भी संदिग्ध पाया गया। रहली एसडीओपी के प्रतिवेदन पर एसपी तिवारी ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर चौकी प्रभारी एएसआई हरिनारायण सौर और आरक्षक रेवाराम अहिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें