Shajapur News: जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग ने पकड़ा

वन विभाग की टीम ने सूचना पर लाहौरी बलडे के पास बने नाले से सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से एक जंगली सुअर भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शाजापुर वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।  दरअसल, शाजापुर में वन्य जीव अभ्यारण को संरक्षण करने के लिए वन विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है। इसी कड़ी में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि लाहौरी बलडे (पहाड़ी) पर कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार कर उसके मांस को खा रहे हैं।

सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाहौरी बलडे के समीप नाले पर सात लोगों को सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही एक जंगली सुअर भी बरामद किया। बता दें कि जंगली सूअर का शिकार करना प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग इनका शिकार से बाज नहीं आते हैं। वन विभाग में सभी आरोपियों को के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें