Last Phase Elections : बड़ी दुखद खबर…! जानलेवा तपिश से 13 चुनावकर्मियों की मौत…सभी आए थे चुनाव ड्यूटी पर…16 अस्पताल में भर्ती

मिर्जापुर, 31 मई। Last Phase Elections : लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। कल 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव के लिए डयूटी पर तैनात 13 चुनावकर्मियों की शुक्रवार को तेज बुखार और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मियों की मौत के सटीक कारण का पता अभी नहीं चल सका है।

मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल ने बताया कि मृतकों में 7 होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है। उन्होंने बताया कि जब ये मरीज मेडिकल कॉलेज आए तो उन्हें तेज बुखार, उच्च रक्तचाप और बढ़ी हुई शुगर की शिकायत थी। मिर्जापुर में एक जून यानी शनिवार को सातवें चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होग।

बताया जा रहा है कि मृतक पोलिंग पार्टी रवाना होने की जगह पालटेक्निक मैदान में पहुचे थे। उनके बीमार होने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था, जहां पांच होमगार्ड की मौत हो गई।

उत्तर भारत में हीटवेव से कई दर्जन लोगों की मौत

दरअसल, उत्तर भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जगह तापमान 51 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इसके चलते अब तक कई दर्जन लोग जान गवां चुके हैं। मिर्जापुर के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। शनिवार को जिले का तापमान 49 डिग्री को पार कर सकता है। इस बीच शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

बता दें कि इससे पहले भी देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच कई दर्जन लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर से पहले तक भीषण गर्मी के कारण 43 लोगों की मौत हो गई। बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है।

जिले में कितने लोग मरे

बिहार में लू से 32 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से 17 औरंगाबाद में, छह आरा में, तीन-तीन गया और रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। ओडिशा के राउरकेला में 10 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा, झारखंड के पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ओडिशा में भी 10 लोगों ने जान गवां दी और राजस्थान में 5 व उत्तर प्रदेश में भी 1 शख्स की मौत हुई है। इससे पहले बिहार के दरभंगा के रहने वाले 40 साल के एक शख्स की दिल्ली में लू लगने से मौत हो गई थी। उनके शरीर का तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री अधिक 108 डिग्री फारेनहाइट तक बढ़ने के बाद कई अंगों की विफलता (Last Phase Elections) के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें