Shajapur News: शाजापुर में मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा, गायों को भिजवाया गोशाला

शाजापुर में गोरक्षकों ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ने में पुलिस की मदद की। इसके बाद गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है

शाजापुर शहर के नेशनल हाईवे 52 पर पुलिस ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा है। बाद में गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है। गोरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना मिलते ही गौरक्षक टीम के सदस्य नेशनल हाईवे पर पहुंचे। एक कंटेनर को रोका, जिसमें गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। इसकी सूचना गोरक्षक टीम ने लालघाटी पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर गोवंश से भरे इस कंटेनर को पकड़कर थाना लाल घाटी लाए। कंटेनर चालक के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया। कंटेनर में जा रहे गोवंशों को मुक्त करवाकर गोशाला भिजवाया। कंटेनर जब्त किया गया है। लालघाटी थाना प्रभारी ने बताया कि कंटेनर मथुरा का है। ग्वालियर से गोवंश भर कर खलघाट जा रहा था। कंटेनर चालक के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।।

 

और पढ़ें