Indore: रीगल चौराहे के पेेट्रोल पंप पर मिली अनियमितता, पेट्रोल टैंक सील

इंदौर के एक पेट्रोल पंप की जांच के लिए नाप तौल विभाग और खाद्य विभाग की टीम पहुंची। जांच के दौरान उन्हें स्टाॅक में गड़बड़ी मिली है।

अफसरों ने पंप से सेंपल भी लिए है।

इंदौर के रीगल तिराहे पर स्थित मारुति पेट्रोल पंप की जांच के लिए बुधवार को नाप तौल विभाग का अमला पहुंचा। पंप को लेकर अफसरों को शिकायत मिली थी। खाद्य विभाग और नाप तौल विभाग के संयुक्त जांच दल ने पंप पर जाकर जांच शुरू की।

अफसरों ने पहले नाप में पेट्रोल भरकर देखा। नाप सही पाया गया,लेकिन पेट्रोल के स्टाॅक में अंतर मिला। इस कारण अफसरों ने डिस्पेंसरी यूनिट और पेट्रोल टैंक को सील किया। अफसरों ने पंप का स्टाॅक रिकार्ड भी जांचा। पंप से एकत्र किए गए सेंपल जांच के लिए भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें