UP: पिता की तेरहवीं पर घर पहुंचे बेटे ने भी तोड़ा दम, खून की उल्टियों के बाद हुई मौत

यूपी के बांदा में पिता की तेरहवीं पर घर पहुंचे बेटे की उसी दिन मौत हो गई. यूपी पुलिस में कांस्टेबल रविशंकर पुखरायां की मौत के बाद पुलिस महकमे में  मातम छा गया. कांस्टेबल रविशंकर को लिवर की बीमारी थी और पिता की तेरहवीं के दिन ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थी. इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पुलिसकर्मी अपने पिता की तेरहवीं पर घर पहुंचा लेकिन उसी दिन उसकी भी मौत हो गई. बांदा में तैनात कांस्टेबल की मौत से पूरा पुलिस महकमा गम में डूब गया

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल लिवर की बीमारी से पीड़ित थे, इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने परिजनों को सांत्वना दी है और हर संभव मदद का भरो मदद का भरोसा दिलाया

बता दें कि हेड कांस्टेबल रविशंकर पुखरायां कानपुर के रहने वाले थे और बीते कई सालों से बांदा जिले में तैनात थे. पिछले दिनों उनके पिता की मौत हुई थी जिसके बाद वो तेरहवीं कार्यक्रम के लिए वह घर गए थे, वहां उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें खून की उल्टियां हुई. कानपुर के ही एक अस्पताल में

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के दो बेटे और पत्नी का रो- रोकर बुराहाल है.  बांदा में एसपी सहित अन्य अफसरों ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है, मृतक रविशंकर 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे और वो अभी हेड कांस्टेबल के पद पर काम कर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें