कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने उन्होंने पार्टी की

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने उन्होंने पार्टी की  सदस्यता दिलाई. इससे पहले अपने कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर गौरव वल्लभ ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र  लिखकर मेरे दिल की सारी भावनाएं उसमें व्यक्त कर दीं हैं.

बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं, जिसके बारे में मैं कांग्रेस पार्टी को समय-समय पर कांग्रेस पार्टी को अवगत कराया, वो अपने इस्तीफे में लिखा दिया था. मेरा हमेशा मानना रहा है कि भगवान राम का मंदिर बने और न्यौता मिले और हम न्यौते को ठुकरा दें, कांग्रेस पार्टी यह लिखकर दे दे कि हम नहीं जा सकते, मैं ये नहीं स्वीकार कर सकता हूं

वेल्थ क्रिएटर्स को नहीं दे सकता गाली

गौरव वल्लभ ने कहा,  ‘मैं अर्थशास्त्र का विद्यार्थी हूं. बड़े समय तक देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में मैंने अर्थशास्त्र और वित्त पढ़ाया भी है. सुबह से शाम तक वेल्थ क्रिएटर्स को गाली, उन नीतियों को गाली, उदारीकरण, निजीकरण को गाली, वैश्विकरण को गाली..मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव ने जो किया उसे  पूरी दुनिया मानती हैं, आप उन नीतियों को गाली दे रहे हैं. कोई बिजनेस करे उसे गाली, कोई विनिवेश करे उसे गाली, इंडिया कोई खरीदे वो गलत.. मुझे लगता है मुद्दों को टैकल करने में कांग्रेस पार्टी के अंदर गैप आ रहे हैं. मैंने चिट्ठी में भी यही लिखा. ‘

उन्होंने कहा कि मेरे से यह नहीं होगा कि जब सनातन धर्म को गाली दी जाए और मैं चुप बैठ जाऊं. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने, उनके सहयोगियों ने सनातन धर्म पर बड़े-बड़े सवाल उठाए, उनका जवाब क्यों नहीं दिया गया?  उन्होंने कहा कि मैं आज भाजपा में शामिल हुआ और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी योग्यता, ज्ञान का प्रयोग भारत को आगे ले जाने में करूंगा.

कौन हैं गौरव वल्लभ

गौरव वल्लभ ने पिछले साल अशोक गहलोत और सचिन पायलट विवादों में भी खुलकर स्टैंड लिया था और अशोक के समर्थन में बयान दिए  थे. साल 2022 में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के इलेक्शन कैंपेन (कांग्रेस अध्यक्ष) को संभाला था. वे पार्टी के अंदर आर्थिक मसलों पर मजबूती से बात रखते आए हैं. वे 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर सीट से मैदान में उतरे थे. हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार ताराचंद्र जैन ने 32,000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया था. गौरव वल्लभ ने 2019 में झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से पहली बार चुनाव लड़ा था. उन्होंने 18,000  से ज्यादा वोट हासिल किए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और सरयू रॉय के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें