कहा जा रहा है कि बीजेपी के कथित आंतरिक विरोध की वजह से बीजेपी ने इस बार उन्मेश पाटिल को टिकट नहीं दिया. उनकी जगह जलगांव कहा जा रहा है कि बीजेपी के कथित आंतरिक विरोध की वजह से बीजेपी ने इस बार उन्मेश पाटिल को टिकट नहीं दिया. उनकी जगह जलगांव चुनाव में उन्मेश को सात लाख से अधिक वोट मिले थे .
महाराष्ट्र के जलगांव से बीजेपी सांसद उन्मेश पाटिल पाला बदल सकते हैं. इस बार उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. ऐसे में खबर है कि वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं
जलगांव से मौजूदा सांसद उन्मेश पाटिल मातोश्री पहुंच गए हैं, जहां वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इससे पहले उन्होंने संजय राउत से मुलाकात की थी.
कहा जा रहा है कि पार्टी के कथित आंतरिक विरोध की वजह से बीजेपी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया. उनकी जगह जलगांव से स्मिता वाघ को टिकट दिया गया है. बता दें कि सीट बंटवारे के तहत जलगांव सीट यूबीटी सेना के पास चली गई है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्मेश को को सात लाख से अधिक वोट मिले थे.
अगर उन्मेश यूबीटी में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी को जलगांव में बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार मिलेगा. ये जलगांव में बीजेपी के लिए झटका हो सकता है. कहा जा रहा है कि उन्मेश मंगलवार या बुधवार को यूबीटी सेना में शामिल हो सकते हैं. यूबीटी सेना में शामिल होने के सवाल पर उन्मेश ने कहा कि बहुत जल्दी आपको मेरा फैसला पता चल जाएगा. आज शाम या कल का इंतजार कीजिए. आपको सब पता चल जाएगा.
एनडीए ने 33 उम्मीदवारों का ऐलान किया
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे. इस बार एनडीए में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं. हालांकि, अभी तक सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हो पाया है. एनडीए ने अब तक 48 में से 33 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.
7 चरणों में होने वाले हैं लोकसभा चुनाव
पिछली बार की तरह ही इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.










