BJP में आओ या फिर जेल जाओ’, आतिशी का दावा- भाजपा ने भिजवाया ऑफर, 4 और नेता होंगे अरेस्ट

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में AAP के कुछ और नेता गिरफ्तार किए जा सकते हैं.

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है. आतिशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है. वे आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को कुचलना चाहते हैं, खत्म करना चाहते हैं.’

आतिशी ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है. लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी. आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी. मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के  घर रेड होगी. हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा.’

चार नेताओं को किया जाएगा अरेस्ट

आतिशी ने कहा कि बीजेपी का इरादा आने वाले 2 महीने में] लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 4 और नेताओं को गिरफ्तार करने का है. उन्होंने कहा, ‘वे मुझे गिरफ्तार करेंगे, सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करेंगे, दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार करेंगे और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे. हम सबको जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है.

बीजेपी पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा, ‘मैं आज भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहती हूं कि हम आपकी धमकी से डरने वाले नहीं है.हम भगत सिंह के चेले हैं, केजरीवाल के सिपाही है. जब तक आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता में आखिरी सांस बची है, हम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस देश को बचाने का काम करते रहेंगे. AAP के हर विधायक को, हर आदमी को जेल में डाल दो. उनकी जगह 10 और लोग इस लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे.’

जानबूझकर ईडी ने मेरा और सौरभ का नाम लिया

ईडी द्वारा खुद का नाम लिए जाने पर आतिशी ने कहा, ‘यह बिल्कुल संभव है, क्योंकि कल ईडी ने सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम कोर्ट में लिया. एक ऐसे बयान के आधार पर हमारा लिया है, जो बयान ED और सीबीआई के पास डेढ़ साल से मौजूद है. यह बयान सीबीआई की चार्जशीट में है और ईडी के पास है. तो इस बयान को अब उठाने का क्या मतलब था?*

केजरीवाल ने कहा था विजय नायर मेरा आदमी- ईडी

इससे पहले कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल के सामने ही कई अहमथा कि ये मेरा आदमी है, इस पर भरोसा करो. ED ने दावा किया कि इस पूरी साजिश को विजय नायर और कुछ और लोगों ने साउथ ग्रुप के साथ मिलकर अंजाम दिया. ED के दावे के  विजय नायर मुख्य़मंत्री अरविंद केजरीवाल और तब के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के  लिए काम करता था.

21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में केजरीवाल भी घिरे हुए हैं. इस कथित घोटाले में उनकी भूमिका की जांच को लेकर ईडी ने केजरीवाल को 9 समन जारी किए थे. ईडी ने सबसे पहला समन पिछले साल 2 नवंबर को भेजा था. लेकिन केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए.21 मार्च को केजरीवाल ने गिरफ्तारी से राहत के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी. हाईकोर्ट ने इसे भी खारिज कर दिया था. इसके बाद उसी दिन शाम  7 बजे ईडी की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई थी. ईडी की टीम ने केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…