‘सिंगापुर से ही नाक में दम किए हुए थे, अब…’ सारण में एंट्री के साथ ही लालू की बेटी रोहिणी ने भरी हुंकार

बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य 2 अप्रैल से जनसंपर्क अभियान का आगाज करेंगी. इससे पहले रोहिणी ने हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. रोहिणी ने सारण में एंट्री के साथ ही हुंकार भर दी है

बिहार की सियासत में लालू यादव के परिवार से एक और सदस्य की एंट्री के लिए पिच तैयार है. लालू की बेटी डॉक्टर रोहिणी आचार्य के सियासी डेब्यू की चर्चा थी और अब इस पर मुहर भी लगती नजर आ रही है. रोहिणी आचार्य बिहार की सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

रोहिणी ने 2 अप्रैल से अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज करने का ऐलान कर दिया है. प्रचार अभियान शुरू करने से पहले रोहिणी अपने पिता लालू यादव, माता राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ हरिहरनाथ मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया. रोहिणी ने सारण में एंट्री के साथ ही हुंकार भरी है.से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सिंगापुर से ही हम सबके नाक में दम किए हुए थे. अब सारण की धरती पर आ गए हैं तो सारण की पूरी जनता मेरा साथ देगी. रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि सारण की जनता इस बार बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि माताएं, बहनें और बुजुर्ग, सभी तैयार हैं. चुनावी पिच पर उतरने को तैयार लालू यादव की बेटी ने यह भी कहा कि हरिहरनाथ मंदिर में अच्छी पूजा हुई.

उन्होंने कहा कि बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया. रोहिणी ने सारण की चुनावी लड़ाई को लेकर एक सवाल पर कहा कि सारण की जनता मेरे लिए खड़ी है. यहां किसी से टक्कर क्या है? गौरतलब है कि लालू यादव साल 1977 में सारण (पहले छपरा) सीट से जीतकर ही पहली बार संसद पहुंचे थे. वह इस सीट से चार बार सांसद रहे हैं. लालू यादव 2009 में भी सारण सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे. साल 2014 से यह सीट  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कब्जे में है.

बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी इस सीट से सांसद हैं और पार्टी ने इस बार भी रूडी को ही चुनाव मैदान में उतारा है. आरजेडी ने भी रूडी के  सामने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को उतार दिया है. रोहिणी, मीसा भारती के बाद सियासत में कदम रखने वाली लालू यादव की दूसरी बेटी हैं. लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर्स ने उनको किड्नी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी, तब रोहिणी ने ही उन्हें अपनी किड्नी दी थी. लालू का किड्नी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में हुआ था और तब वह रोहिणी के घर ही रुके थे. रोहिणी यादव अपने सोशल मीडिया हैंडल से राजनीतिक पोस्ट को लेकर भी चर्च  में रहती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें