Deoria: चोर को देख महिलाओं ने मचाई चीख-पुकार तो छत से कूदा, अस्पताल में मौत

देवरिया में चोरी की नीयत से एक घर में घुसा चोर छत के रास्ते भागते समय गिरकर घायल हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में चोरी की नीयत से घर में चोर घुस गया. जब घरवालों ने हो-हल्ला मचाना शुरू किया तो चोर छत से नीचे कूद गया. जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट लग गई. सूचना पर थाना खामपार की पुलिस पहुंची और चोर को भाटपाररानी सीएचसी नीचे कूद गया. जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट लग गई. सूचना पर थाना खामपार की पुलिस पहुंची और चोर को भाटपाररानी सीएचसी  पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया.

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल चोर की हालत को गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. लेकिन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

खामपार थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तारिक चोरी करने घर में घुसा था. घर की महिलाओं की खटपट की आवाज सुनकर नींद टूट गई. जब उन्होंने चोर-चोर शोर मचाना शुरू किया तो चोर भागने के दौरान छत से रेलिंग समेत नीचे गिर गया. घायल हालत में उसे अस्पताल ले  जाया गया, जहां इलाज के दौरान तारिक की मौत हो गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि तारिक पहले भी चोरी करते पकड़ा जा चुका है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

महिलाओं ने मचाया शोर तो घबरा गया चोर

गौरतलब है कि थाना खामपार के बिरमापट्टी गांव के रहने वाले मोहम्मद शमीम विदेश में नौकरी करते है. इनका परिवार घर पर ही रहता है जिसमें इनकी पत्नी व दो बेटियां हैं. शनिवार की रात इनके घर मे एक चोर चोरी के लिए घुस गया, जब खटपट की आवाज सुनाई पड़ी तो  घरवाले जाग गए हो-हल्ला करने लगे. जिस पर चोर भागने लगा और पकड़े जाने के भय से वह मकान की छत से कूद गया.

इसी दौरान वह रेलिंग सहित नीचे गिर पड़ा, जिससे उसको गंभीर चोट आ गई. तभी गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए. जब लोगों ने चोर को देखा तो पता चला कि यह उनके गांव का ही रहने वाला है. फौरन इसकी सूचना ग्रामीणों ने खामपार पुलिस को दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर जिसका नाम तारिक उर्फ धन्नू था उसे भाटपाररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया.

जहां डॉक्टरों ने उसकी क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए महृषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर इलाज कर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को तारिक की मृत्यु हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…