पत्नी से मांगे शराब पीने के लिए रुपये, इनकार करने पर पति ने किया मर्डर

शहडोल जिले में एक शख्स ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांगे. पत्नी  ने देने से इनकार कर दिया था. इससे गुस्साए पति ने फावड़ा उठाकर पत्नी पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शराब पीने के लिए न पैसे देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को डंडे और फावड़े से पीट पीटकर मार डाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना जिले के बुढार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई. चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा अपने पति गयादीन बैगा के साथ रहती थी. पति शराब पीकर  रोज उससे लड़ाई, झगड़ा करता था और शराब के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था.

पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

जब पत्नी ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने लाठी, डंडे से पत्नी को पीटा और फावड़े से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. मृतका के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

पत्नी की हत्या के आरोपी में आरोपी पति गिरफ्तार.

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और चंदा उर्फ राजकुमारी बैगा को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307, 302 के तहत मामला दर्जकर उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.

और पढ़ें