औद्योगिक और असंगठित श्रमिकों को 25 प्रतिशत अधिक मजदूरी मिलेगी

प्रतिनिधि, इंदौर Indore News। औद्योगिक और असंगठित श्रमिकों को एक अप्रैल से 25 प्रतिशत अधिक मजदूरी मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश एक अप्रैल से लागू होगा। बता दे कि 2014 के बाद प्रदेश में पहली बार मजदूरों का मजदूरी का पुनरीक्षण किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रचलित न्यूनतम वेतन की दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नई न्यूनतम वेतन दरों के प्रभावशील होने पर अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 9 हजार 575 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। इसी तरह अर्द्धकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 10 हजार 571 रुपये प्रतिमाह होगा। कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 12 हजार 294 जबकि उच्च कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 13 हजार 919 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें