Jaya Kishori: मशहूर महिला कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
मशहूर महिला कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है. लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है
घाना में कारोबार करता हैं आरोपी का परिवार
आरोपी दीपेश शिरडी महाराष्ट्र के रहने वाला है. शिरडी में दीपेश का बड़ा होटल है. परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं. आरोपी विदेश आता जाता रहता है और सोशल मीडिया पर महिला कथावाचक को फॉलो करता है.
तमाम शहरों में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
सोशल मीडिया के जरिए जया किशोरी के कार्यक्रमों की जानकारी आरोपी को मिलती है. आरोपी बिना पूर्व सूचना और रजिस्ट्रेशन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाता है.आरोपी दीपेश सिर्फ लखनऊ ही नहीं, हैदराबाद ,जयपुर, जालंधर में भी जया किशोरी के स्टेज पर पहुंचा था. दीपेश के खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं.










