पहले की दोस्ती, फिर एक साल तक महिला का किया बलात्कार, गिरफ्तार

नवी मुंबई की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कामोठे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला बृहन्मुंबई नगर निगम में काम करती है, जबकि पुरुष अहमदनगर का निवासी है।

उन्होंने कहा ”शिकायत के अनुसार, पुरुष और महिला के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने अक्टूबर 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार महिला के साथ बलात्कार किया।” अधिकारी ने कहा “उसने उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। हमने शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

नवी मुंबई की 25 वर्षीय एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें