प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमरकंटक में

जन संपर्क संयुक्त संचालक श्री मार्कसले ने BBC को 15 फ़ारबरी को बताया की प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी 2024 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमरकंटक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 फरवरी को प्रातः 10:05 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10:40 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर डुमना एयरपोर्ट से प्रातः 10:45 बजे हेलेकाप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 1130 बजे अनूपपुर जिले के पोड़की हैलीपैड पहुचेंगे। मुख्यमंत्री पोड़की हैलीपैड से प्रस्थान कर प्रात 11:55 बजे मॉ नर्मदा मंदिर अमरकंटक पहुंचेंगे, तथा यहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मॉ नर्मदा मंदिर से पूजा अर्चना के बाद दोपहर 1:15 बजे अमरकंटक सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सर्किट हाउस से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 02:20 बजे पोड़की हैलेपैड अमरकंटर पहुचेंगे, तथा पोड़की हैलीपैड अमरकंटक से दोपहर 02:25 बजे हैलेकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 03:10 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुचेंगे। मुख्यमंत्री 3:30 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हैलीकाप्टर द्वारा नर्मदापुरम के लिए प्रस्थान करेंगे।:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें