हरियाणा: 24 फरवरी को भाई की शादी…बहन की सड़क हादसे में गई जान, गर्भवती थी मृतका

दादरी-दिल्ली रोड पर गांव अचीना ताल के पास अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में उन्हें सिविल अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया गया जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चरखी दादरी (पुनीत) : दादरी-दिल्ली रोड पर गांव अचीना ताल के पास अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार भाई-बहन गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में उन्हें सिविल अस्पताल चरखी दादरी पहुंचाया गया जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

24 फरवरी को है भाई की शादी
पुलिस को दिए बयान में दादरी जिले के गांव बीड़ भैरवी निवासी रामकिशन ने बताया कि 24 फरवरी को उसके बेटे राहुल की शादी है। बीती रात राहुल अपने दोस्त की कार लेकर शादी में शामिल होने के लिए 26 वर्षीय बहन रीता को गुरूग्राम के सेक्टर-9 से लेकर आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां रीता को मृत घोषित कर दिया और प्रदीप को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतका 8 महीने की गर्भवती थी और भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायका गांव भैरवी आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें