जनपद पंचायत सीईओ 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पंचायत के भुगतान एवं पंच सरपंचों के वेतन के भुगतान को लेकर सरपंच से मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करकेली जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सीईओ के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस के द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा परमहंस को रीवा लोकायुक्त ने 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रीवा लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम बहेराबाद के सरपंच प्रमोद यादव ने शिकायत करते हुए कहा था कि सीईओ के द्वारा पंचायत के भुगतान एवं सरपंच एवं पांच के वेतन भुगतान को लेकर 10000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। सरपंच के आवेदन पर लोकायुक्त रीवा ने जांच की और जांच सही पाए जाने के बाद आज उन्हें रंगे हाथों रुपए लेते गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें