RLD-BJP गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल यादव का दावा- जयंत चौधरी हमारे साथ हैं

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से राष्ट्रीय लोकदल से अलग होने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. जयंत के एनडीए में शामिल हो सकते हैं. जयंत के एनडीए में शामिल होने के बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया है कि जयंत चौधरी हमारे साथ हैं. 
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से राष्ट्रीय लोकदल से अलग होने की चर्चा है. कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. जयंत के
एनडीएमें शामिल होने के बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने दावा किया है कि जयंत चौधरी हमारे साथ हैं.
सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, “आरएलडी की गठबंधन की फर्जी अफवाह बीजेपी चला रही है. इसमें कोई सच्चाई नहीं हैआरएलडी हमारे साथ है और आगे चुनाव में भी हमारे साथ ही रहेगी. हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे.”  

वहीं 11 फरवरी को विधायकों को अयोध्या ले जाने पर भी शिवपाल ने कहा कि सपा के विधायक वहां नहीं जाएंगे. उस दिन जाने का कोई विशेष महत्व नहीं है, पहले बात निमंत्रण की थी जो हमें नहीं मिला था. अब हम अपनी सुविधा से जाएंगे. 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आरएलडी और सपा का गठबंधन अटूट है. उन्होंने कहा, “गठबंधन को लेकर सब अफवाहें हैं. राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी का गठबंधन अटूट है. हमारा उनका विचार मिलता है हमें पूरा भरोसा है. वह और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के पास तोड़ने-फोड़न और अफवाह फैलाने के अलावा कुछ नहीं है.
” सपा विधायक मनोज पांडेय बोले- हमारा गठबंधन इंटैक्ट

इसके अलावा सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा, “यह सब बीजेपी की उड़ाई अफवाह हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमारा एलाइंस इंटैक्ट है और रहेगा. चुनाव के पहले बातचीतों का दौर चलता रहता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वह हमसे अलग होंगे.” 
” 

दो चुनाव, 11 में 0 का स्कोर… बीजेपी से ज्यादा आरएलडी को है नए गठबंधन की जरूरत, समझें पश्चिमी यूपी का गणित

योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने क्या कहा?
इस बीच आरएलडी से गठबंधन पर योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उन्हें मालूम है कि उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है. खन्ना ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि उनके जो सरगना है वह आज कहा आ गए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, आप समझ सकते है, उन्हें मालूम है कि उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला है, इस बार सभी 80 सीटें बीजेपी जीतने वाली है.” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें