चुरहट में कांग्रेस कुछ अलग अंदाज में….

मध्य प्रदेश के चुरहट विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) का प्रचार प्रसार कुछ अलग ढंग से ही हो रहा है, क्षेत्र कि जनता को बहुत अफसोस है अजय सिंह राहुल का 2018 में चुनाव हारने का, उनके समर्थक इस बार कहीं से कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं, एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ क्षेत्र में तन मन से अपने लाड़ले नेता के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं, इसी कड़ी में चुरहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोष्टा निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्री अनूप सिंह बघेल से हमारे प्रतिनिधि कि मुलाकात हुई और उनके द्वारा रचित कविता का पाठ किया गया….

धन्य हैं राहुल भईया अपने, सबके हैं हितकारी!

प्रभु जी कृपा बनाएं रखै, छिटकत रहै उजियारी!!

पांच साल बीतिगा साथी, फिर से आवा चुनाव!

अबकी सोच समझ के सब जन, किन्हें भईया चुनाव!!

अपना सबके बीच गांव मा, राहुल भईया आवत हैं!

पीछे पांच साल का झांकी, अपना सब पछितावत हैं!!

पांच साल पहिले का निहारी, सुनहरा अवसर दिहेन गवाय!

केतना निकहा रहा है मौका, हम पंचे सब दिहन नशाय!!

सोन नाकि के आएं त, चुरहट मा पथरा चलवाइन!

मामा शकुनि आवा जबहीं, कांग्रेस का दोष लगाइस!!

गांजा भाग खूब पियाहीं, आऊ पियाहिं दारू!

कउनउ चाल न चलि पवै, कै दिन्है कंगारू !!

अपना पंचे एक जुट होइके, पंजा के बटन दवाई!

चुरहट क्षेत्र के उन्नति खातिर, राहुल भईया का जितवाई!!

भूल चूक अबकी न होय, राहुल भईया का जाने!

सुनहरा समय जाय न पावै, पांच साल पछिताने!!

अपना सब राहुल भईया के, भईया आंय तोंहार!

अबकी बार सबै जन सोची, वोट रहै भरमार!!

आइसन वोट परै पोलिंग मा, रची जाय इतिहास!

अपने अपने बूथ मा विपक्षिन का, दइ देई बनवास!!

भईया का आइसन जितवाई, अपना पंचेंन केर चहेता!

विधानसभा मा बनीके बईंठै, बहुमत दल के नेता!!

बहुमत दल के नेता बनहीं, बढ़िया काम कराइंही !

अपने क्षेत्र के विकास कराइंही, नया इतिहास रचइंही!!

गरीबन के परम् हितैषी, अपना सब जन जानित हैं!

दवा दवाई फिरी करावै, एंही से सब मानित हैं!!

झुठिहन का अब दूर भगाई, सीधे देई जवाब!

पांच साल तक छिपे रहे हैं, अब न देखैं ख्वाब!!

भाजपा एक अइसन दल है, जऊंन जनता का बहकाबै!

संप्रदाय अउर जाति धरम का, आपस मा लड़वाबै!!

देश प्रदेश के हाल है कइसन, कुछ नहि आय बताबै लाइक!

अपना पंचे समझदार हैन, हम नहि अहन समझाबै लाइक!!

अपना सबसे हांथ जोड़ि के, विनती हवै हमारी!

पंजा वाली बटन दबाउब, तब अई उजियारी!!

होत रहै भईया के प्रमोशन, आवै वाले दिन मा!

क्षेत्र के जनता खुशी मनावै, आवै वाले दिन मा!!!

तो ये थी बघेल साहब कि खूबसूरत रचना।

चुरहट का चुनावी पारा बहुत हाई है, अब आने वाला दिन बताएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बैठता है।

अनूप सिंह बघेल

अनूप सिंह बघेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें