कमलनाथ ने 4 उम्मीदवार बदलें

भोपाल, (ईएमएस)। एक समय था जब एक व्यक्ति को टिकट दी जाती थी और सारे नेता मिलकर उनका प्रचार प्रसार करते और अपनी पार्टी को चुनाव जिताते थे, समय बदला और ऐसे बदला की हर विधान सभा में प्रत्याशियों कि भीड़ लग गई पर टिकट तो एक को ही मिलेगा अब बाकी नेता उसको हराने के लिए लग जाते हैं, ये नहीं सोचते कि अपनी पार्टी जीते अपनी सरकार बने और 5 साल तक हम सब पावर में रहें, अब हर कोई सत्ता का सुख भोगना चाहता है, जो एक बार जीत गया वो शीट खाली नहीं करना चाहता क्यू कि उसको आदत पड़ गई है सत्ता के सुख की भाई एक बार आपने सुख ले लिया अब दूसरे को भी मौका दो, इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ अपने पुराने विधायको का टिकट नहीं काट पा रहे थे क्यू कि उनपर बहुत एहसान छाया हुआ था, हां भाई जो विधायक बिके नहीं उनको केयर करना कमलनाथ का कर्तव्य था, पर मध्य प्रदेश के 4 विधानसभा  सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों का इतना विरोध हुआ कि अंततः कांग्रेस को अपने उम्मीदवार बदलना पड़ा उनमें सुमावली (मुरैना) में कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया (नर्मदापुरम) में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर (उज्जैन) में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा (रतलाम) में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस को साकार्तमक तरीके से चुनाव जीत कर हर हाल में सरकार बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें