अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं को अनुशासित नहीं रख पाई, सिविक सेंटर जबलपुर में एक तरफ चल रहा था जनसंपर्क बाटी जा रही थी मिठाई और दुसरी तरफ कार्यालय में चल रहे थे लात घूसे, हमेशा अनुशासन में रहने की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जबलपुर में एक अलग ही छवि देखने को मिली दरअसल भाजपा ने आज शनिवार को पांचवी सूची जारी की है जिसमें उत्तर विधानसभा से पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे को टिकट दिया गया है टिकट मिलने के बाद अभिलाष पांडे के समर्थक सिविक सेंटर पर खुशियां और मिठाइयां बांट रहे थे तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में उत्तर विधानसभा की दावेदार के समर्थक भी जमकर हंगामा मचा रहे थे जबलपुर में हो रहे विरोध प्रदर्शन की जानकारी भोपाल से लेकर दिल्ली तक पहुंचा दी गई है इसके बाद चर्चा है कि अनुशासन का पाठ पढ़ने वाली भाजपा में इस तरह की बगावत पर अनुशासनहीनता होगी इसकी कल्पना कभी नहीं की होगी उत्तर विधानसभा में अनेक दावेदार थे परंतु फिर भी पार्टी ने प्रत्याशी उतारा है जिसका जबलपुर से ही से कोई संबंध नहीं है क्योंकि अभिलाष पांडे मूलतः मंडला जिले के निवास के निवासी हैं लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें भाजपा की सीट कहीं जाने वाली उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है अभिलाष पांडे को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ यहां तक की दावेदार के समर्थक कौन है क्षेत्र नेताओं के साथ धक्का मुक्की भीगी और चेतावनी दी की उत्तर विधानसभा में बाहरी नेता नहीं चलेगा, विरोध के बाद भी पार्टी अगर प्रत्याशी नहीं बदलती है तो उसके परिणाम पार्टी को भुगतने होंगे।










