मध्य प्रदेश में भाजपा पूरी तरह कांग्रेसमय हो गई है, भाजपा कार्यकर्ता लगता है सिर्फ दरी बिछाने के लिए रह गए हैं, कांग्रेस के बागियों को सबसे पहले भाजपा में पनाह के साथ टिकट भी मिल रही है, भाजपा किसी भी तरीके से प्रदेश में सरकार बनाना चाहती है, पार्टी के सिद्धांत को एक झोले में बंद कर दिया गया है अब तो सरकार बनना चाहिए, सरकार बनाने को चाहे जो हथकंडे अपनाना पड़े, शीर्ष नेतृत्व तैयार बैठी है, पार्टी का कोई नेता अगर बगावत करता है तो उसको समझा दिया जाता है अभी तक के काले कारनामे के चिट्ठों कि पोल खोल कर रख देना और बागियों को ब्लैकमेल करना मूल मंत्र बन गया है भाजपा का, और इसी के साथ 92 उम्मीदवारों कि सूची जारी करते हुए भाजपा ने टोटल 228 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है।











