रीवा के स्वास्थ्य विभाग कि मन मानी चरम पर, पत्रकारों के धरने पर कलेक्टर साहब ने मोर्चा संभाला …..

लापरवाह संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन अपने बेतुके कार्यों के लिए सुर्खियों में बना ही रहता है ।अपने कारनामों की कलाई खुलते देख अस्पताल प्रबंधन ने अपनी व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय कोई मामला उजागर न हो शॉर्ट कट रास्ता चुना कि अस्पताल में मीडिया को ही प्रतिबंधित कर दो उनको अबसे जो जानकारी चाहिए वो अस्पताल प्रबंधन अपने तरीके से देगा जो वो जाकारी देंगे वही सही होंगी और वही मीडिया में चलाई जाएंगी,हद हो गई ।
16 सितम्बर बुधवार को जब कुछ पत्रकार कवरेज के लिए सुपरस्पेशलिटी पहुंचे तो गेट पर ही रोक दिए गए पूछने पर सुरक्षा शीटकर्मियों ने बताया आप पत्रकारों की अस्पताल में नो एंट्री है!
फिर क्या पत्रकारों ने भी इसे अपने अधिकारों का हनन माना और वही पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और धरने में बैठ गए अस्पताल प्रबंधन के लाख कोशिशों से भी जब बात नहीं बनी तो मामले को कलेक्टर रीवा के संज्ञान में डाला गया और कलेक्टर साहब ने तुरंत अस्पताल पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत की और आश्वस्त किया कि आपके स्वतंत्रता पर कही कोई रोक टोंक नहीं होंगी बस व्यवस्थाएं सुधारने में लगा हू आपको सही जानकारी समय समय पर प्रबंधन देगा मै ये आश्वस्त करता हू तब कही जा कर पत्रकार अपना धरना बंद कर काम पर लौटे ।

और पढ़ें