भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में अहम बैठक, 2027 के पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिलावार रिपोर्ट पर चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में आज अहम बैठक, 2027 के पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिलावार रिपोर्ट पर चर्च भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज संगठन से जुड़े विषयों और आगामी 2027 के पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अहम बैठक हुई।

बैठक में सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, मैहर, सतना, कटनी, डिंडोरी, जबलपुर और बालाघाट सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी मासिक रिपोर्टों पर चर्चा और समीक्षा किए जाने की जानकारी है।

रिपोर्ट में मुख्य रूप से यह देखा गया कि—

🔹 क्षेत्र में प्रशासन का कामकाज कैसा चल रहा है?

🔹 स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नेताओं की सक्रियता कैसी है?

🔹 संगठन की जमीनी स्थिति क्या है?

🔹 जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दे कौन-कौन से हैं?

🔹 कार्यकर्ताओं और स्थानीय संगठन की गतिविधियां कैसी चल रही हैं?

🔹 आगामी चुनावों को लेकर क्षेत्र में संगठन की तैयारियां किस स्थिति में हैं?

मध्य प्रदेश में 2027 में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए राजनीतिक दलों की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग भी 2026 में पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों के वार्षिक पुनरीक्षण की प्रक्रिया चला रहा है।

आज की बैठक में प्रस्तुत जिलावार रिपोर्टों से आने वाले समय में संगठन की जमीनी तैयारियों और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर दिशा तय किए जाने की चर्चा है।

BBC Live | भोपाल

रिपोर्ट — विकास सिंह

और पढ़ें