छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा रायपुर नगर निगम में प्रवेश कर पहुंची सड्डू, गांधी मैदान में होगी विशाल आम सभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा राजधानी के नगर निगम सीमा में प्रवेश कर गयी है। यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा, जहां से यात्रा बुधवार 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में विशाल आमसभा में परिवर्तित हो जायेगी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में भी शामिल होंगे। प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे। न्याय यात्रा पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें