देश में 32 जगहों पर CBI की छापेमारी तीन शहरों से 26 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया भर के नागरिकों से पैसे ऐंठने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 सितंबर को सीबीआई ने देशभर में 32 जगहों पर छापेमारी की थी। खुलासा हुआ है कि साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को ठगने वाले नेटवर्क में 170 लोग शामिल हैं और 26 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

इस मामले में सीबीआई ने पुणे से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में लोगों को धोखा देने के लिए साइबर नेटवर्क चलाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने कई शहरों में छापेमारी की

सीबीआई ने किस शहर में छापेमारी की?

सीबीआई ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम में 32 जगहों पर छापेमारी की यह छापेमारी 26 सितंबर की आधी रात को की गई थी

सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी में पता चला कि चार कॉल सेंटरों के जरिए 170 लोग इन ऑनलाइन अपराध की घटनाओं में शामिल हैं इसमें 26 लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है जो मुख्य आरोपी हैं

किस शहर से कितने आरोपी गिरफ्तार?

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में 10 लोगों को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। 5 आरोपियों को हैदराबाद से और 11 आरोपियों को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई (Fraud Cyber Network) अब साइबर अपराध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉल सेंटरों में काम करने वाले कर्मियों की भूमिका की जांच कर रही है

 

और पढ़ें