छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर ब्रांड शराब नहीं मिलने के चलते अन्य राज्यों से अवैध शराब तस्करों का गिरोह की सक्रियता को खत्म करने के लिए आबकारी विभाग ने अब एक नया फंडा खोज लिया है। ब्रांड शराब नहीं मिलने की शिकायत कई सालों से आ रही थी। शराब शौकिनों को ब्रांड शराब नहीं मिलने वे बार या अन्य स्रोतों से शराब हासिल करने की जुगाड़ में रहते हैं
इस पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग (Liquor lover good News) अब एक ऐसा एप चिप्स के माध्यम से बनाने में जुटा है, ताकि शराब शौकिनों को एप के माध्यम से यह पता चल सके कि किस दुकान पर कौन सी ब्रांड की शराब है। इतना ही नहीं, अगर ब्रांड शराब दुकानदार नहीं देता है तो उसकी फोटो और दुकान का नाम एप में दर्ज करना होगा। जिसके आधार पर आबकारी विभाग की दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेगी।










