24 लाख से अधिक लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दे रही है। प्रदेश में अब तक 24 लाख से ज्यादा लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर (रिफिल) के लिए 632 करोड़ 16 लाख रुपए का अनुदान लाडली बहनों के खाते में जमा किया गया है

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शनधारी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (MMLBY) की पंजीकृत बहनों को उनके द्वारा लिए गए गैस रिफिल को 450 रुपए में उपलब्ध कराने की योजना माह जुलाई, 2023 से लागू की गई है

उमरिया जिले की झिरिया मोहल्ला निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि हम जैसे गरीब लोगों के लिये 450 रुपए में सिलेंडर मिलने से हमारे रसोई की आधी समस्या दूर हो जाती है। उन्होंने बताया कि यह हमारे मुख्यमंत्री और लाडले भैया डॉ. मोहन यादव की लाडली बहनों के प्रति एक महत्वपूर्ण सौगात है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें