सरगुजा के विश्व विजय सिंह तोमर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष बने

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने सरगुजा के विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। संघ और अभाविप की नर्सरी से निकल कर भाजयुमो में सक्रिय विश्व विजय सिंह तोमर विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर जाने वाले बीजेपी के चुनिंदा युवाओं में गिने जाते हैं। विश्व विजय सिंह तोमर के रुप में यह पहला मौक़ा है जबकि सरगुजा से राज्य युवा आयोग की जवाबदेही मिली हो।

प्रदेश संगठन के विश्वासपात्र हैं विश्व विजय

विश्व विजय सिंह तोमर को प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन का बेहद स्नेह और विश्वास हासिल है। विश्व विजय सिंह तोमर की लोकप्रियता की वजह यह भी है कि, उन्हें नतीजा देने वाले और संगठन को गढ़ कर नए विस्तारित और आकर्षक स्वरुप बनाने वाले के रुप में भी जाना जाता है। विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद भी हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें