जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

राजधानी जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने आए थे इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक हो गई  तो चलिए बताते हैं कि किन कारणों से चूक हुई

10 क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने तोड़ा राजनाथ सिंह का सुरक्षा घेरा 

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन स्कूल के कैंपस में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे। इसी बीच अचानक ही एक बालक सुरक्षा घेरा तोड़कर राजनाथ सिंह के पास पहुंच गया । हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता काम आई और सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को उठाकर बाहर की ओर धकेल दिया । लेकिन राजनाथ सिंह ने सादगी दिखाते हुए छात्र को अपने पास बुलाया और छात्र की पूरी बात सुनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें