कांग्रेस में आने को थे तैयार खटटर

खटटर को लेकर खेड़ा का खुलासा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है सियासी बयानबाजी के बीच सोमवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बारे में दावा किया कि जब उन्हें सीएम की कुर्सी से हटाया गया तब वे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जल्द हमारे बड़ा नेता इस बात का खुलासा करने वाले है

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खट्टर जब सीएम की कुर्सी से हटाए गए, तब उन्होंने हमारे बड़े नेता से संपर्क किया था। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए। बहुत जल्द हमारे बड़े नेता इसका खुलासा करने वाले है

कांग्रेस नेता खेड़ा ने बीजेपी पर हमला कर कहा कि 10 साल बहुत लंबा समय होता है। चुनाव में वोट दो कारण से डालते हैं किसी को हराने और जिताने के लिए, लेकिन इस बार दोनों कारणों से वोट डलेगा भाजपा को हराने और कांग्रेस को जिताने के लिए बटन दबेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें