मेला ग्राउण्ड से रैली निकालकर ब्राह्मण आंदोलन की संचालित समिति के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
भाजपा नेता दिलीप मुद्गल व उनके भाई राजेन्द्र मुद्गल के साथ प्रतिष्ठान पर हुए सामाजिक अपमान और सरेआम की गई गुण्डागर्दी को लेकर बीती 14 सितम्बर को हुई घटना जिसमें पिछोर विधायक प्रीतम लोधी व टाटा मोटर्स संचालक शामिल रहे इनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज लामबंद्ध हुआ है और इसी क्रम में ब्राह्मण समाज के द्वारा सामाजिक शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज सोमवार 23 सितम्बर को दोप.2 बजे स्थानीय सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड से रैली निकालकर ब्राह्मण आंदोलन की संचालित समिति के नेतृत्व में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें शिवपुरी जिले की सभी ब्राह्मण समाज के संगठनों ने एक ब्राह्मण आंदोलन के संचालन हेतु समिति बनाई है।










